गैस सिलेंडर वाले हो जाएँ सावधान, सुरक्षित रहने के लिए इन नियमो का भूलकर भी ना करें अनदेखी
आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य सुख-सुविधा तथा सहूलियत के लिए कई साधन है ऐसे में ही नित्य इस्तेमाल में आने वाले गैस सिलेंडर के उपयोग हर कोई खाना बनाने के लिए कर रहा है। एक समय था जब लोग खाना बनाने के लिए लड़की, उपले, मिटटी के तेल का इस्तेमाल करते थे। लेकिन आधुनिक समय में लोगों को गैस कनेक्शन आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसलिए बाकि माध्यंमों का उपयोग कम हुआ है आज से कुछ समय पहले तक गैस का इस्तेमाल सिर्फ शहरों में ही खाना बनाने के लिए किया जाता था, लेकिन आज के समय में गांवों में भी तेजी से गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाने लगा है।
गैस के इस्तेमाल से सहूलियत तो होती ही है। लेकिन इसके इस्तेमाल से थोड़े खतरे भी होते हैं। अगर गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय थोड़ी असावधानी हो गयी तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आये दिन हमे गैस सिलेंडर से होने वाले हादसे के बारे में सुनने को मिलता है।
हमे गैस सिलेंडर को इस्तेमाल करने से पहले कुछ खास नियामों का हमेशा पालन करना चाहिए। इससे हादसे होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है। आइये जानते है हमे गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
गैस इस्तेमाल करते समय गैस ऑन करने से पहले ही माचिस जला लें।
खाना बनाते समय हमेशा कॉटन के कपड़ों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। सिल्क या सिफान के कपड़ों को पहनकर खाना बनाने से बचना चाहिए।
अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि गैस लीक हो रहा है तो भूलकर भी इलेक्ट्रिक स्विच को ऑन ना करें। तुरंत इलेक्ट्रिक की मैन सप्लाई बंद कर दें। इससे कोई भी हादसा होने से बचा जा सकता है।
हमेशा ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड (BIS) वाले उपकरण ही इस्तेमाल करें। यह उपकरण किसी मान्यता प्राप्त दूकानदार से ही खरीदना चाहिए।
सिलेंडर लेते समय हमेशा कंपनी की सील और सेफ्टी कैप चेक कर लेना चाहिए। अगर आप पहली बार गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो गैस डिलीवरी करने वाले से इसकी सही जानकारी ले लें।
अपने उपकरणों की सही समय पर सर्विस करवाते रहें। भूलकर भी गैस स्टोव को खुद से छेड़छाड़ करने की भूल ना करें। किसी जानकार व्यक्ति से ही गैस स्टोव ठीक करवाएं।
खाना बन जानें के बाद गैस सिलेंडर की नॉब बंद कर दें। उसके बाद स्टोव की भी नॉब बंद कर दें। जब सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करना हो तो सुरक्षा की दृष्टि से रेग्यूलेटर को बंद ही रखना चाहिए।
सिलेंडर को रखते समय इस बात का ध्यान रखें की उसे किसी खुली जगह में खड़ी अवस्था में ही रखें। किचन में वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊपर ही रखना चाहिए। सिलेंडर को फ्लोर लेवल से नीचे या कैबिनेट के अन्दर नहीं रखना चाहिए।
सेल्फ और स्टोरेज कैबिनेट कभी भी गैस स्टोव रखने वाली जगह के ऊपर नहीं बनवाना चाहिए। ऐसे में आग पकड़ने की ज्यादा सम्भावना बनी रहती है। गैस स्टोव के आस-पास पर्दे भी नहीं लगाने चाहिए।
आशा करते है आप इन सावधानियों का पालन करेंगे, कुछ भी शंका होने पर अपने गैस सिलेंडर वितरक से संपर्क करे