अगर हमे किसी अन्य देश किसी काम अथवा घूमने के लिए जाना हो तो सबसे पहली चीज़ जो चाहिए होती है वो है पासपोर्ट। पासपोर्ट का उपयोग पहचान तथा नागरिकता के लिए तो होता ही है लेकिन क्या आपको पता है भारतीय पासपोर्ट तीन रंगो के होते है।
जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा भारतीय पासपोर्ट तीन अलग-अलग रंगो के होते है। जो तीन केटेगरी के लोगो को दर्शाता है ये तीन के पासपोर्ट का रंग है नीला, मरून एवं सफेद आज आपको इन पासपोर्ट के अलग – अलग रंग को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे है इसका वर्गीकरण इस प्रकार से है:
नीला रंग
गहरे नीले रंग का पासपोर्ट आम भारतीय नागरिकों के लिए है।
मरून रंग
मरून रंग के पासपोर्ट देश के मुख्य पदों पर आसीन लोग जैसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज और आधिकारिक तौर पर सयुक्त सचिव के पद पर मौजूद लोगों को दिया जाता है।
सफेद रंग
सफ़ेद रंग का पासपोर्ट संयुक्त सचिव पद से नीचे वाले सरकारी अधिकारियों को दिया जाता है।
इसी प्रकार से अलग – अलग देशों में अलग-अलग रंगो के पासपोर्ट होते है वैसे मुख्यतः दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट 4 रंग के होते है जो आप शायद ही जानते होंगे। उनके रंग है- लाल, हरा, नीला एवं काला।
लाल रंग का पासपोर्ट
लाल रंग का पासपोर्ट सबसे ज्यादा सामान्य होता है। इस रंग का पासपोर्ट ज्यादातर सोल्वेनिया, चीन, रूस, सर्बिया, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया के नागरिकों के पास होता है। इसी के साथ में यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट में भी रेड कलर का शेड होता है। यूरोपीय यूनियन में शामिल कुछ देशों जैसे मखदूनिया, तुर्की, अल्बानिया लाल रंग का पासपोर्ट इस्तेमाल करते है।
नीले रंग का पासपोर्ट
नीले रंग का पासपोर्ट भारतीय नागरिक को ट्रेवलिंग और बिजनेस ट्रीप के अनुसार दिया जाता है। साथ ही 15 कैरिबियाई देशों के पासपोर्ट का रंग नीला होता है।
काले रंग का पासपोर्ट
इस रंग का पासपोर्ट बहुत कम देशों का होता है। इसमें कुछ अफ्रीकी देश शामिल हैं जैस जांबिया, बुरूंडी, गैबन, अंगोला, कॉन्गो, मालवी, बोत्सवाना शामिल हैं। न्यूजीलैंड के नागरिकों के पास में काला रंग का पासपोर्ट है, क्योंकि काला रंग वहां का राष्ट्रीय रंग है।
हरे रंग का पासपोर्ट
इस रंग का पासपोर्ट भी बहुत कम देखने को मिलता है। इस रंग का पासपोर्ट ज्यादातर मुस्लिम देशों जैसे मोरक्को, पाकिस्तान, सऊदी अरब के हरे रंग का पासपोर्ट है। इसी के साथ में यह पश्चिमी अफ्रीकी देशों जैसे बुर्किना नाइजीरिया, आइवर कोस्ट, नाइजर, फासो और सिनेगल के पासपोर्ट का हरे रंग का होता है।
आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी इस तरह के अन्य रोचक समाचारों के लिए हमारे फेसबुक पेज को जरूर लाइक करें एवं इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ साझा करें
जय हिन्द