September 2018 vrat tyauhaar | सितंबर २०१८ व्रत त्यौहार: हिन्दू पंचांग के अनुसार सितंबर 2018 महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं. जैसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2 सितंबर को मनाई जाएगी. वहीं 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा. सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार तीज जिसे हरतालिका तीज कहते हैं इसी महीने आ रहा है. वहीं सितंबर का महीना व्रत रखने वाले लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. 1 सितंबर को बलराम जयंती मनाई जाएगी.
सितंबर 2018 में आने वाले व्रत त्योहार की पूरी सूची यहां दी जा रही है:
1 सितंबर, शनिवार: बलराम जयंती, ललही छठ
2 सितंबर रविवार: जन्माष्टमी
6 सितंबर गुरुवार: अजा एकादशी
7 सितंबर शुक्रवार: प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 सितंबर शनिवार: मासिक शिवरात्रि
9 सितंबर रविवार: श्रावण अमावस्या
12 सितंबर बुधवार: हरतालिका तीज
13 सितंबर गुरुवार: गणेश चतुर्थी
17 सितंबर सोमवार: कन्या संक्रांति
20 सितंबर गुरुवार: परिवर्तिनी एकादशी
22 सितंबर शनिवार: प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 सितंबर रविवार: अनंत चतुर्दशी
25 सितंबर मंगलवार: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
28 सितंबर शुक्रवार: संकष्टी चतुर्थी
इसी प्रकार धर्म एवं अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए एवं हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को जरूर फॉलो करें